https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

आईएमए ने की फिल्म ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

Spread the love

काशीपुर। शीघ्र रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्म ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ को लेकर शनिवार को यहां इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ;आईएमएद्ध की काशीपुर शाखा के पदाधिकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसके प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई।
रामनगर रोड स्थित आईएमए कार्यालय ;कल्याणम्द्ध में प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर चिकित्सकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। आईएमए काशीपुर के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि चिकित्सा फिल्म ‘सूर्या अंत से आरंभ तक’ को लेकर बहुत नाराज हैं। इस फिल्म में चिकित्सा पेशेवरों को खलनायक के रूप में दिखाया गया है और यह फिल्म चिकित्सा जगत के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देती है। आईएमए काशीपुर के सदस्य इस फिल्म की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह करते हैं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और चिकित्सा पेशेवरों तथा मरीजों के हित में इस फिल्म को तुरंत रुकवाएं।