विधायक चीमा ने किया दो टाइल मार्गों का शिलान्यास

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीपुर-रामनगर में लगभग 41 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो टाइल मार्गों का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। सरकार का संकल्प है कि गाँव से लेकर शहर तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो, सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाए और प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुँचाया जाए। काशीपुर का सर्वांगीण विकास, जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करना प्राथमिकता है।
