महापौर दीपक बाली ने किया 6 सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने सड़क निर्माण की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए वार्ड संख्या 13, टांडा उज्जैन पश्चिमी में 26 लाख 39 हजार की लागत से और वार्ड संख्या 11 फसियापुरा में 55 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली तीन-तीन सड़कों का शिलान्यास किया।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि मेरा संकल्प है कि काशीपुर के प्रत्येक वार्ड में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिले और शहर के विकास को निरंतर गति मिलती रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पार्षद गुंजन प्रजापति एवं ममता सैनी, बूथ अध्यक्ष ऊषा शर्मा, नरसिंह सैनी, राजेन्द्र सिंह चैहान, लोकमन सैनी, हर स्वरूप सिंह, मोहित भारद्वाज, वीर सिंह सैनी, अन्तरप्रीत सिंह, देव प्रजापति, चैधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी विवेक शुक्ला, घनश्याम सैनी, संतोष कुमार सक्सेना, जिला मंत्री महेंद्र सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
