https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

भजन संध्या के बाद श्याम रसोई में महापौर बाली ने खुद बांटा खाटू श्याम भक्तों को प्रसाद

Spread the love

काशीपुर। ग्राम फिरोजपुर के अंबेडकर पार्क में ‘हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा’ की भजन कीर्तन संध्या में ग्रामीण क्षेत्र के हजारों स्त्री पुरुष शामिल हुए और खाटू श्याम जी के भजनों का पूरा आनंद लिया। कीर्तन संध्या में गुजरात के प्रसि( डांडिया नृत्य पर महिलाओं ने ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा के साथ मिलकर डांडिया नृत्य किया।
कार्यक्रम संयोजक महापौर दीपक बाली ने खाटू श्याम जी के चरणों में माथा टेककर नगर व क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। भजन संध्या के उपरांत श्याम रसोई का भी आयोजन किया गया जिसमें महापौर ने खुद खाटू श्याम भक्तों को भोजन परोसा। श्याम सेवक दल के नागेंद्र सूर्यवंशी तथा उनके साथी महिला एवं पुरुष भजन गायकों की शानदार प्रस्तुतियों से ग्रामीण झूम उठे। इस अवसर पर पार्षद विजय कुमार बाॅबी, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श सिंह बग्गा, मुकेश चावला, प्रधान लोकेश, उमेश, सोनू गौतम, रवि ढींगरा, राजवीर, जसपाल, एसआई दिनेश ध्यानी, जय सिंह गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।