https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

ईआईएल की सीएसआर पहल से 93 दिव्यांगजनों को 40 लाख के सहायक उपकरण वितरित

Spread the love

ईआईएल की सीएसआर पहल से 93 दिव्यांगजनों को 40 लाख के सहायक उपकरण वितरित

ईआईएल की सीएसआर पहल से 93 दिव्यांगजनों को 40 लाख के सहायक उपकरण वितरित
ईआईएल की सीएसआर पहल से 93 दिव्यांगजनों को 40 लाख के सहायक उपकरण वितरित

काशीपुर। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की काॅर्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर पहल के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड ;एल्मिकोद्ध कानपुर के सहयोग से काशीपुर में दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 93 पूर्व-चिह्नित दिव्यांगजनों को लगभग 40 लाख रूपये के 178 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट तथा विशिष्ट अतिथियों में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, आशीष गुप्ता, स्वतंत्र निदेशक इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड तथा वरिष्ठ महाप्रबंधक सुदीप मजूमदार शामिल रहे। इस दौरान जरूरतमंदों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, जाॅयस्टिक व्हीलचेयर, व्हीलचेयर, बीटीई श्रवण यंत्र, टीएलएम किट, बैसाखी, छड़ी, दृष्टिबाधित व्यक्तियों हेतु छड़ी एवं किट, वाॅकर तथा अन्य सहायक उपकरण वितरित किये गये। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की इस सीएसआर पहल से दिव्यांगजनों को बेहतर गतिशीलता, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी ऊधम सिंह नगर अमन अनिरु(, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, दर्जा राज्यमंत्री सीमा चैहान, पूर्व मेयर ऊषा चैधरी, सुशील शर्मा, एल्मिको की ओर से विकास शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक एवं नीरज यादव, अधिकारी सीएसआर उपस्थित रहे।