संत राजिन्दर सिंह महाराज ने हजारों संगत को दर्शन देकर किया निहाल

काशीपुर।दृविश्व धर्म संघ और सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष परम संत राजिन्दर सिंह महाराज ने बृहस्पतिवार को कृपाल आश्रम काशीपुर में हजारों संगत को दर्शन देकर निहाल किया।
9 साल बाद संत राजिन्दर सिंह महाराज जी काशीपुर पहुंचे और यहां कुंडा चैराहे के पास स्थित कृपाल आश्रम में महाराज जी ने संगत के बीच जाकर संगत को निहाल किया। परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने प्रभु को पाने के लिए ध्यान अभ्यास पर जोर दिया। उन्होंने फरमाया कि ध्यान अभ्यास के माध्यम से परम संत कृपाल सिंह महाराज के अपने आपको जानने और पिता परमेश्वर को पाने का का जो रास्ता बताया है। उस पर चलने से हमारे कदम प्रभु की तरफ चल पड़ते है। इस दौरान सत्संग समागम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब,हरियाणा, दिल्ली से हजारों संगत पहुंची। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, संदीप सहगल, मिशन के स्थानीय अध्यक्ष परमजीत सिंह, सचिव रंजीत सिंह, जसपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।
