आत्महत्या के लिये उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली काशीपुर में धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के द्वारा दिये गये आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह और कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने वाले एक वांछित अभियुक्त कृष्णवीर सिंह उर्फ कृष्णा पुत्र अखिलेश कुमार निवासी आकांक्षा मार्बल आदर्श नगर काशीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
