https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

विधायक चीमा ने दो वार्डों में किया पांच सड़कों का शिलान्यास

Spread the love

विधायक चीमा ने दो वार्डों में किया पांच सड़कों का शिलान्यास

विधायक चीमा ने दो वार्डों में किया पांच सड़कों का शिलान्यास
विधायक चीमा ने दो वार्डों में किया पांच सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र के वार्ड- 2 एवं 3 में आज विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा लगभग 82 लाख की लागत से 5 सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक श्री चीमा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, वार्ड एवं मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। सड़कें विकास की आधारभूत आवश्यकता हैं और इनके निर्माण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हों तथा विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में  भाजपा सरकार जनहित एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक चीमा ने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, जयदीप सिंह, बृजेश पाल, अंतरप्रीत चीमा, चंदन रौतेला,धर्म सिंह, मनराज, जी.आर. आर्य सहित क्षेत्र के अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।