https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

किसानों को नुकसान का उचित मुआबजा दे सरकार: चन्द्रशेखर

Spread the love

किसानों को नुकसान का उचित मुआबजा दे सरकार: चन्द्रशेखर

किसानों को नुकसान का उचित मुआबजा दे सरकार: चन्द्रशेखर
किसानों को नुकसान का उचित मुआबजा दे सरकार: चन्द्रशेखर

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी ;काशीरामद्ध के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, औद्योगिक इकाइयों के पलायन और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।
किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले दिनों बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई है। किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी देश की गंभीर समस्याओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।  उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि काशीपुर प्रवास के दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम, जिला प्रभारी अमंत पाल, जिला अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, महानगर अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल, शाहिद हुसैन मंसूरी, मदन नेगी, ठाकुर सिंह, मोहित जाटव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।