अवैध हुक्का बार संचालक सहित 21 गिरफ्तार

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हुक्का बार में हुड़दंग मचाकर शांति भंग कर रहे 20 लोगों के साथ ही बार संचालक को भी गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बाजपुर रोड स्थित मून शाइन कैफे हुक्का बार में हुक्का पीकर हुड़दंग काट रहे 21 लोगों को मय संचालक के गिरफ्तार किया है। संचालक आसिफ पुत्र शेर खान निवासी मौहल्ला थानासाबिक, काशीपुर हुक्का बार चलाने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। मौके पर अवैध हुक्का बार के संचालक को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस तथा हुक्का पीकर लोक अवदूषण फैला रहे व्यक्तियों के विरु( पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही अवैध हुक्का बार से संबंधित हुक्के आदि को कब्जे में लिया गया। बार संचालक आसिफ के अलावा गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों में अंकित पुत्र लेखराज निवासी जसपुर, फैज पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी कटोराताल काशीपुर, सवान पुत्र अख्तर निवासी अल्लीखां काशीपुर, अमन पुत्र अशरफ निवासी बैलजुड़ी कुण्डा, अरशान पुत्र जावेद निवासी अल्लीखां काशीपुर, सैजल पुत्र फिरोज निवासी किला मौहल्ला काशीपुर, सादवान पुत्र अख्तर अली निवासी अल्लीखां काशीपुर, सभान पुत्र अख्तर निवासी अल्ली खां काशीपुर, अब्दुल अहद पुत्र मौ. अनस निवासी थानासाबिक काशीपुर, निजाम पुत्र शरीफ निवासी बरखेड़ा पाण्डे थाना आईटीआई, काशीपुर, उवेश पुत्र मतलूब निवासी कटोराताल काशीपुर, रेहान पुत्र मौ. उमर निवासी अल्ली खां काशीपुर, नजाकत अली पुत्र वजीर अली निवासी मालधन रामनगर, गुरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी मालधन रामनगर, शराफत अली पुत्र वजीर अली निवासी मालधन रामनगर, अरबाज पुत्र कुवैब निवासी काजीबाग काशीपुर, फाजिल पुत्र इकराम निवासी कविनगर काशीपुर, अरहान पुत्र मुजीम अहमद निवासी रामनगर, राहुल पुत्र श्यामलाल निवासी महेशपुरा काशीपुर, रहीम पुत्र इब्ने हसन निवासी सरवरखेड़ा थाना कुण्डा शामिल हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, प्रभारी टांडा उज्जैन चौकी हेम तिवारी, प्रभारी प्रतापपुर चौकी कौशल भाकुनी, उपनिरीक्षक कंचन पडलिया, कांस्टेबल आदेश कुमार, गजेंद्र गिरी, महेश राम, आनंद सिंह व चेतन थे।
