Aaj Ki Kiran

कोरोना महामारी मे जान गवाने वाले पत्रकारों के स्वजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, केंद्र सरकार ने 5.05 करोड़ रुपये किए मंजूर

Spread the love

नई दिल्ली। कोरोना महामारी मे जान गवाने वाले 101 पत्रकारों के स्वजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने 5.05 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सरकार ने राज्यसभा को यह जानकारी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद के उच्च सदन को बताया कि सरकार ने उन पत्रकारों के स्वजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए विशेष अभियान चलाया है जिनकी कोरोना महामारी से मौत हो गई थी। प्रेस सूचना कार्यालय को मिले आवेदनों के आधार पर ऐसे पत्रकारों की सूची बनाई गई है। प्रत्येक पत्रकार के स्वजन की पांच-पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

One thought on “कोरोना महामारी मे जान गवाने वाले पत्रकारों के स्वजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, केंद्र सरकार ने 5.05 करोड़ रुपये किए मंजूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *