Aaj Ki Kiran

गंगा में नहाते हुए तीन लोग गंगा में डूब गए

Spread the love

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला के फूल चट्टी घाट पर गुजरात से पांच पर्यटक घूमने आए थे। गंगा में नहाते हुए सोमवार की शाम तीन लोग गंगा में डूब गए। जिनमें एक महिला का शव जल पुलिस ने बरामद किया है। गंगा में डूबी एक युवती और एक अन्य व्यक्ति का अब तक पता नहीं चल पाया है।
गुजरात से पांच पर्यटकों का एक दल सोमवार को घूमने आया था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार करीब चार बजे सभी लोग फूल चट्टी घाट पर गंगा में नहाने लगे। नहाते वक्त तीन लोग धारा में आगे तक चले गए और बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान एक युवती, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति गंगा में डूब गए। तत्काल लक्ष्मण झूला और मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में जल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल को सूचित किया गया। जल पुलिस की टीम ने गंगा में रेस्क्यू के दौरान एक महिला को गंगा से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान तरुलता (52 वर्ष) पत्नी रमेश निवासी प्रेस कालोनी जामनगर गांधीग्राम गुजरात के रूप में की गई है। गंगा में डूबे अनिल (42 वर्ष) पुत्र धीरू भारती निवासी पुलिस चौकी डेम ग्राम मोजनिया राजकोट गुजरात और उनकी पुत्री सोनम 18 वर्ष का अब तक पता नहीं चल पाया है। दोनों थाना क्षेत्रों में रेस्कयू कार्य बंद कर मंगलवार की सुबह फिर से गंगा में डूबे दोनों लोग की तलाश शुरू की जाएगी।

161 thoughts on “गंगा में नहाते हुए तीन लोग गंगा में डूब गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *