https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

अत्यधिक ई-रिक्शा संचालन से दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है :  जिलाधिकारी

Spread the love

अत्यधिक ई-रिक्शा संचालन से दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है :  जिलाधिकारी

अत्यधिक ई-रिक्शा संचालन से दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है :  जिलाधिकारी
अत्यधिक ई-रिक्शा संचालन से दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है :  जिलाधिकारी

रूद्रपुर (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा व सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़को में अनाधिकृत कटो का निरीक्षण कर बन्द किये जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा होने की सम्भावना है इसलिए सड़कों पर दुर्घटनाए रोकने हेतु साईनेज लगाने के निर्देश लोनिवि व एनएचएआई के अधिकारियों को दिये। उन्होने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गन्ना किसानों को जागरूक करते हुए गन्ना की ट्रालियों में लाल कपड़ा या रिफ्लेक्टर लगवाया जाये ताकि दूर से ही पता चल सकें जिससे की दुर्घटना होने की सम्भावना न रहें। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य मार्ग पर मिलने वाले सड़कों पर स्पीड साईनेज व स्पीट ब्रेकर बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों व मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों की सख्ती से जांच कार्यवाही की जाये तथा बिना हैलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के साथ ही नो हैलमेट नो पेट्रोल आदेश का पालन कराया जाये। रोड सेफ्टी नियमो की जानकारी हेतु शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक ई-रिक्शा संचालन से दुर्घटना व जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए अनाधिकृत ई-रिक्शा का सत्यापन करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि सड़कों में निराश्रित पशुओं के कारण भी दुर्घटनाएं होते है, इसलिए निराश्रित पशुओं को निकाय अधिकारी सेल्टर में भेजने की व्यवस्था करने के साथ ही पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने की कार्यवाही भी की जायेे। उन्होने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टौल प्लाजा पर ओवर साईज वाहनों की डिटेल एकत्र कर सूची एआरटीओ को उपलब्ध कराये ताकि ओवर साईज वाहनों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराया जा सकें।
बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि जितेन्द्र कुमार, एसपी अनुषा बडोला, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, परवेज आलम, एआरटीओ नवीन कुमार सिंह, अलविन राय, एनएचएआई के सोनू गुप्ता, पवन कुमार सिंह, मोहित कुशवाहा आदि मौजूद थे।