राष्ट्रीय मंच पर ऊधम सिंह नगर का गौरवपूर्ण सम्मान!
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार–2026 | विशेष क्षेत्रीय पुरस्कार

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार–2026 | विशेष क्षेत्रीय पुरस्कार
जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी सागर सिंह रावत पुत्र योगेंद्र सिंह रावत ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार–2026 के अंतर्गत देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान श्रेणी में पूर्वोत्तर एवं हिमालयी क्षेत्र का विशेष पुरस्कार प्राप्त कर जनपद एवं उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
यह सम्मान देशी पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन, उन्नत नस्लों के पालन तथा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
🌟 इस विशेष पुरस्कार के अंतर्गत ₹2 लाख की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए जाते हैं।
यह उपलब्धि जनपद के पशुपालकों को देशी पशु नस्लों के संरक्षण, वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन एवं आधुनिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
पशुपालन विभाग, ऊधम सिंह नगर एवं समस्त विभागीय परिवार की ओर से श्री सागर सिंह रावत को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
ऊधम सिंह नगर की उपलब्धि — उत्तराखंड का गौरव!
