Aaj Ki Kiran

महासम्मेलन में समर स्टडी हॉल के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया सम्मानित  

Spread the love

महासम्मेलन में समर स्टडी हॉल के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया सम्मानित

महासम्मेलन में समर स्टडी हॉल के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया सम्मानित  
महासम्मेलन में समर स्टडी हॉल के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया सम्मानित  

काशीपुर। थ्प्छैच्प्त्म्श्26.प्रधानाचार्य महासम्मेलन के दौरान समर स्टडी हॉल के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया को विद्यालय को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस सम्मेलन का विषय ‘विद्यालयों में वित्तीय शिक्षा का एकीकरण’ करना था, जिसमें विद्यार्थियों को आवश्यक वित्तीय ज्ञान एवं कौशल प्रदान करने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
यह सम्मेलन 22 सितंबर 2026 को साउथ एशियन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली में किया गया। इस सम्मेलन में समर स्टडी हॉल काशीपुर के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय  को वित्तीय शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए मिलने वाले सम्मान को ग्रहण किया।
राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से समर स्टडी हॉल काशीपुर विद्यालय को वित्तीय शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में बहुमूल्य सहयोग तथा भारत को वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त भारत बनाने के अभियान में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय को सम्मानित किया। विद्यालय को मिलने वाले इस सम्मान पर समर स्टडी हॉल के प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय को बधाई दी। अभिभावकों ने इस क्षण को न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे काशीपुर के लिए गौरव का विषय बताया।