Aaj Ki Kiran

कुमायूं वैश्य महासभा काशीपुर ने आयोजित किया वरिष्ठ जन वंदन, प्रतिभा अभिनंदन समारोह

Spread the love

कुमायूं वैश्य महासभा काशीपुर ने आयोजित किया वरिष्ठ जन वंदन, प्रतिभा अभिनंदन समारोह

कुमायूं वैश्य महासभा काशीपुर ने आयोजित किया वरिष्ठ जन वंदन, प्रतिभा अभिनंदन समारोह
कुमायूं वैश्य महासभा काशीपुर ने आयोजित किया वरिष्ठ जन वंदन, प्रतिभा अभिनंदन समारोह

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हैरिटेज में कुमायूं वैश्य महासभा काशीपुर की ओर से आयोजित वरिष्ठ जन वंदन, प्रतिभा अभिनंदन समारोह-2026 में जहां समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी बच्चों का अभिनंदन कर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवी मां महालक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वैश्य समाज के शेष कुमार सितारा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह की भावपूर्ण शुरुआत की। वहीं, आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान रहा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में आशीष गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, उद्यमी देवेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बांके गोयनका, सत्यभान गर्ग, आशीष गुप्ता, योगेश जैन, रेखा जिंदल, प्रियंका अग्रवाल और सुधा अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान वैश्य समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कुमायूं वैश्य महासभा काशीपुर के अध्यक्ष एमपी गुप्ता, कपिल अग्रवाल और प्रियांशु बंसल ने समारोह में पहुंचे अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।