एआरटीओ कार्यालय में लगा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, जरूरतमंदों को बांटे चश्मे

काशीपुर। परिवहन विभाग काशीपुर की ओर से एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों एवं आमजन के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर का निर्देशन एआरटीओ प्रवर्तन काशीपुर संदीप वर्मा ने किया।
शिविर में निर्मल आई इंस्टीट्यूट, )षिकेश से पहुंचे नेत्र विशेषज्ञों की टीम में शामिल वसीम अहमद, मनोज एवं सुखबीर ने प्रतिभागियों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने पर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वाहन चालकों के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे। शिविर के आयोजन में परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य, जगदीश चंद्र, अनिल कुमार, सचिन कुमार, जयंत वशिष्ठ तथा प्रवर्तन कार्मिक अरविंद सिंह, निशा राणा, सोनिया, कैलाश चंद्र और गजेंद्र सहित विभागीय कर्मचारियों ने सहयोग किया।
