विधायक चीमा ने वार्ड-8 में जनसंवाद कर सुनी समस्याएं

काशीपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या-8 में जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नागरिकों से मुलाकात कर वार्ड में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों को विश्वास दिलाया कि उनकी प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि विकास कार्यों में गति आए और जनता को समयब( लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, वार्ड पार्षद कुलदीप शर्मा, धर्म सिंह, श्याम सिंह, कमलेश, राजेश कुमार, सुनील कुमार, अरविंद सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना, विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।
