अधिवक्ता परिषद काशीपुर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, आनंद रस्तोगी बने अध्यक्ष

काशीपुर। अधिवक्ता परिषद देवभूमि उत्तराखंड की काशीपुर इकाई की बैठक में गुरुवार को आगामी तीन वर्षों ;2026-2029द्ध के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद रस्तोगी को अध्यक्ष, अभिताभ सक्सेना को महामंत्री तथा समर्थ विक्रम सिंघल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विवेक जैन, अंजली रस्तोगी एवं सुरजीत चैधरी को संरक्षक बनाया गया है। पूनम कंबोज, बेबी कश्यप, दुष्यंत चैहान, हेमा जोशी एवं कविता चैहान को उपाध्यक्ष के विभिन्न दायित्व दिए गए हैं। सुशील चैधरी, विकास अग्रवाल, पूनम वर्मा, प्रीति शर्मा एवं प्रीति कश्यप को मंत्री मंडल में स्थान दिया गया है। वहीं विष्णु भटनागर को लेखा परीक्षक, भावना वर्मा को महिला प्रमुख, अस्तित्व रस्तोगी को प्रचार-प्रसार प्रमुख, नागेंद्र प्रताप सिंह नेगी को स्वाध्याय मंडल प्रमुख, कामिनी श्रीवास्तव को न्याय परामर्श केंद्र प्रमुख तथा शुभम सिंघल को न्याय प्रवाह प्रमुख बनाया गया है। कार्यकारिणी में मनीषा चैहान, रूपा माटा,बी सी नौटियाल, विवेक मिश्रा, अनिल शर्मा मोनू, अमित गुप्ता, पवन शर्मा, योगेश कुमार, अर्पित चैहान, अनिल कुमार शर्मा, गौरांशी रस्तोगी, अंकित चैधरी, अभिषेक अग्रवाल, गोमती चैहान, अशोक कुमार शर्मा आदि सहित वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं को सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी शामिल किया गया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता परिषद देशभर के अधिवक्ताओं का एक प्रमुख राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो अधिवक्ताओं में व्यावसायिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों, राष्ट्रनिष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करता है।
