महापौर दीपक बाली ने किया सात सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली आज एक करोड़ 22 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सात और सड़कों का शिलान्यास किया है। श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता से कहा है कि सभी सड़के बनाई जाएगी लिहाजा कोई भी इस संशय में ना रहे कि उनके यहां की सड़क बनेगी या नहीं।
महापौर ने आज वार्ड संख्या 6, 8 और वार्ड नंबर 9 में सात सड़कों का शिलान्यास किया। अपने बीच पहुंचे महापौर का लोगों ने बड़ी ही गर्म जोशी से स्वागत किया। महापौर के प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह एवं उनके साथ विकास कार्यों को देख रहे जसवीर सिंह सैनी के अनुसार वार्ड संख्या 9 में लगभग 15.99 लाख रुपये, वार्ड संख्या 8 में 63.73 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या 6 में 20.50 लाख रुपये की लागत से नालियां व सड़के बनेंगी। इस दौरान पार्षद अभिषेक कुमार कुलदीप शर्मा सतीश कुमार तथा दुर्गेश गुप्ता सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बॉबी बूथ अध्यक्ष राजीव कुमार सुंदरलाल अशोक कुमार शक्ति केंद्र संयोजक मनोज कुमार शर्मा चेतराम शर्मा जितेंद्र सिंह बिश्नोई सुमन देवी माला विमला कुमारी शिखा व नवनीत कुमार नगर निगम के अधिकारी तथा सैंकड़ांे की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे। महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिब( है और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
