हरिद्वार। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन है। बूथ स्तर कार्यकताओं के माध्यम से ही संगठन सरकार बनती है। बुधवार को सुरेश भट्ट धनौरी रोड पर फार्म हाउस में कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सुरेश भट्ट ने रानीपुर में भी भाजपा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से भी अधिक सीट लाकर उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दल भाजपा के सामने कोई चुनौती नही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल सैन्य अधिकारी रहे हैं। आज वे ऐसे दल में जाकर राजनीति कर रह हैं जो सेना का अपमान करता है। देश की सेना दुश्मनों का नाश करने के लिए एयर स्ट्राइक करती है। उस पर भी वह सबूत मांगते है। ऐसा दल जो केवल जुमलेबाजी करता है। उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी कैसे बनाएंगा।

888slot store có mục “câu hỏi thường gặp” chi tiết – giải đáp mọi thắc mắc trong 10 giây. TONY04-27H
Помощь можно получить анонимно, с аккуратным оформлением и внимательным отношением к личным данным.
Получить больше информации – наркологическая клиника лечение алкоголизма