देहरादून। उत्तराखंड के नए राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को शपथ ली। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर एस चौहान ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह को पद की शपथ दिलायी गई। उन्हें सेवा के दौरान कई अलंकरणों से नवाजा जा चुका है। भारत-चीन मामलों का उन्हें विशेषज्ञ माना जाता है। नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव एस एस संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
शपथ ग्रहण के बाद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व का विषय है कि उन्हें उत्तराखंड की सेवा करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने के बाद ‘वीरभूमि’ कहे जाने वाले उत्तराखंड की सेवा करने का मौका मिलने पर वह बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं जहां हर परिवार में कोई न कोई सैन्यबल में है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित मसले उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल पद की गरिमा बनाते हुए अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

реабилитация наркоманов vyvod-iz-zapoya-na-domu-samara-2.ru .
скачать видео с ютуба на телефоне skachat-video-s-youtube-3.ru .
скачат видео ютуб скачат видео ютуб .
скачать по ссылке с ютуба скачать по ссылке с ютуба .