कुमाऊं स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, दो सेम्पिल लिये

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित कुमाऊं स्वीट्स पर बिक रही पैक मिठाई के डिब्बों में न निर्माण तिथि अंकित पाई गई और न ही बैच नम्बर तथा उपयोग की तिथि भी अंकिर्त नहीं मिली।
अधिवक्ता हरदीप शर्मा की शिकायत पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने प्रशासन की टीम के साथ कुमाऊं स्वीट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाई के डिब्बों में निर्माण की तिथि, बेस्ट बिफोर, बैच नंबर आदि नहीं पाया गया। टीम ने दुकान से एक पेड़ा और पैक्ड सोन पापड़ी का सैंपल लिया। शिकायत कर्ता ने बताया कि उसने कुमाऊं स्वीट्स से सोन पापड़ी के डिब्बे लिये थे, लेकिन डिब्बों में निर्माण की तिथि, बेस्ट बिफोर, बैच नंबर नहीं पाया गया था, जबकि बिल मंे एफएसएसएआई नंबर अंकित था। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि मिठाई के डिब्बो में बेस्ट बिफोर, बैच नंबर आदि नहीं पाया गया। दुकान स्वामी को नोटिस दिया जा रहा है। एक पेड़ा और पैक्ड सोन पपड़ी का सैंपल लिया गया है। जिन्हें जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सैंपल जांच में फेल होने पर आगे की कार्रवाईकी जाएगी।
