
काशीपुर। कच्ची शराब के विरू( आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार अभियान जारी है। आज भी टीम द्वारा कई भट्टियां तोड़ी गयी और लाहन नष्ट करने के बाद तैयार कच्ची शराब कब्जे में ली गयी।
आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण के विरु( कार्यवाही करते हुए कनकपुर व बरखेड़ी गांव में धधकती चार भट्टियां, शराब बनाने के उपकरण, 07 हजार किग्रा लहन नष्ट कर 90 लीटर शराब बरामद की गई तथा 04 अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। टीम में आबकारी निरीक्षक व आबकारी कार्मिक शामिल रहे।
