
काशीपुर। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर प्रथम बार काशीपुर आगमन सुरेश भट्ट का बाजपुर रोड स्थित एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताआंे ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सुरेश भट्ट को उपाध्यक्ष बनाकर धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विकास परक नीतियों को जन-जन तक पहुंच कर आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी वोटो से जीत दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर जमीन से जुड़कर काम करें। इस दौरान पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, पुष्कर बिष्ट, राजू सेठी, बलजीत सिंह बल्ली, राजीव अरोरा बच्चू, लवीश अरोरा, रवि कुमार प्रजापति, रजत सि(ू, कल्पना राणा, राज दीपिका मधुर, सुधा शर्मा, ममता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, ब्रजेश पाल, राहुल पैगिया, राजेंदर सैनी, इंतजार हुसैन, शाहबाज खान, आरएस यादव, आरके गुप्ता पंकज पाति, अमर सिंह रावत, विपिन अरोरा आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
