Aaj Ki Kiran

रक्षाबंधन पर्व पर बसों व ट्रेनों में रही भारी भीड़

Spread the love

रक्षाबंधन पर्व पर बसों व ट्रेनों में रही भारी भीड़

रक्षाबंधन पर्व पर बसों व ट्रेनों में रही भारी भीड़
रक्षाबंधन पर्व पर बसों व ट्रेनों में रही भारी भीड़

काशीपुर। रक्षाबंधन पर्व बस व ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्रियों की सड़कों पर व रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिली। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसें कम पड़ गईं। लोगों को वाहन नहीं मिल पा रहे, ऐसे में भाईयों के घर जाने वाली वहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसें यात्रियों से पूरी तरह भरकर आ रही थीं। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों ने बताया कि वह बस से जाने के लिए काफी देर से खड़े हैं, जो भी बस आ रही हैं वह पूरी तरह भरी हुई आ रही हैं। बस नहीं मिलने पर यात्री जगह-जगह खड़े होकर बस का इंतजार करते नजर आ रहे थे। बसों के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों का कहना था कि अधिकतर बसें बाईपास से ही निकल जाती हैं और वह अंदर इंतजार करते रह जाते हैं।