Aaj Ki Kiran

बार एसोसिएशन ने किया वन विकास निगम अध्यक्ष का स्वागत

Spread the love




काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के शिष्टमंडल द्वारा कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं व बुके देकर सम्मानित किया गया। बार अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा श्री गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया जाना समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक बहुत बड़ा उपहार है। श्री गहतोड़ी कहा कि काशीपुर बार एसोसिएशन के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी, उपाध्यक्ष ताजबरअब्बास नकवी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, अनिल कुमार शर्मा, सनत कुमार पैगिया, भास्कर त्यागी, कैलाश सिंह बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खान, अभिषेक कंबोज, अनूप बिश्नोई, अमन राणा, सोनल सिंघल, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, गौरव कुमार, विशाल कुमार, आलम सिंह सिसोदिया, अनिल सेहरावत, मोहित कंबोज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *