https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

कोतवाली कुंडा पुलिस ने स्कूल वाहनों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Spread the love
कोतवाली कुंडा पुलिस ने स्कूल वाहनों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान
कोतवाली कुंडा पुलिस ने स्कूल वाहनों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान
कोतवाली कुंडा पुलिस ने स्कूल वाहनों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान

काशीपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद भर में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग कर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में यहां कोतवाली कुंडा ने  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के तहत कुंड कोतवाली पुलिस ने स्कूलों में जाकर स्कूल बस, स्कूल वैन की फिटनेस, वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर निगरानी, वाहन के दस्तावेजों का निरीक्षण, आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी गेट की स्थिति, अग्निशमन उपकरण एवं फस्ट एड बाॅक्स की जांच कर विद्यालय में टीचर्स व विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधन, वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। वाहनों में सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं वैध दस्तावेज सुनिश्चित करें तथा यातायात नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें।