आईएमटी में खेल सप्ताह 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लाॅ काॅलेज के प्रांगण में विगत 31 अक्टूबर को प्रारंभ हुये खेल सप्ताह 2026 का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थान की यूजी प्राचार्य डाॅ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डाॅ. नीरज आत्रेय, निदेशक पीजी डाॅ. केवल कुमार ने मां सरस्वती, संस्थान के संस्थापक स्व. गुड़िया, प्रेरणा स्रोत पंडित नारायण दत्त तिवारी एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया । इस दौरान विगत 31 अक्टूबर से आयोजित खेल सप्ताह के विजेता और उप विजेता एवं टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग एवं क्ले मेकिंग, प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डाॅ. निमिषा अग्रवाल ने पूरी खेल सप्ताह की रिपोर्ट सभी के समक्ष पड़ी और अंत में सभी का आभार प्रकट किया। संचालन यूजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन सेठी कुकरेजा एवं विधि विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति जलाल द्वारा संयुक्त रूप से किया क्या। इस अवसर पर समस्त फैकल्टी, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
