https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटीगार्ड की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में डंपरों की तेज रफ्तार और उनसे होने वाले हादसों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मंगलवार रात लगभग पौन दस बजे कुंडेश्वरी आईआईएम रोड पर डंपर की चपेट में आने से एक सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ढकिया के हरिनगर का 38 वर्षीय चंद्र शेखर शर्मा पुत्र हरी चंद्र शर्मा है। वह एस्काॅर्ट फाॅर्म स्थित सिडकुल की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को मृतक का शव कुंडेश्वरी स्थित शहीद चैक पर रखकर धरना शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि हादसे के जिम्मेदार डंपर चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।
बुधवार को परिजन शव लेकर शहीद चैक पहुंच गए और आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीच चैराहे पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्य चैराहे पर कैमरों की व्यवस्था होने के बावजूद घटना के जिम्मेदार वाहन का पता क्यों नहीं लगाया जा सका। उन्होंने डंपरों से कथित वसूली का मुद्दा उठाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। लोगों का कहना है कि संकरी सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही से आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि कुंडेश्वरी के मुख्य चैराहे पर सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएं और भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। लोगों ने यह भी कहा कि नो एंट्री खुलने के बाद डंपर तेज गति से निकलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। धरने के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौजूद रहीं। समाचार लिखे जाने तक परिजन आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे।

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटीगार्ड की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन
डम्पर की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटीगार्ड की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन