Aaj Ki Kiran

योगी सरकार ने जारी किया आदेश दो दिन की साप्ताहिक बंदी खत्म

Spread the love

लखनऊ। योगी सरकार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है कि अब दो दिन की साप्ताहिक बंदी को हटा दिया गया है। शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी सिर्फ रविवार को ही बाजार बंद रहेगा। शासन ने मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सेनिटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ सप्ताह में छह दिनों तक सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक गतिविधियों की अनुमति दी है। रविवार को साप्ताहिक बंदी पहले की तरह जारी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सुबह टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि स्थिति का आकलन कर साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट देने पर विचार किया जाए। इस पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने विचार के बाद बुधवार की शाम को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। इसके अनुसार आने वाले शनिवार (14 अगस्त) को साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को विस्तृत गाइड लाइन प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया था। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिया कि प्रत्येक स्थान पर और प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करे।

One thought on “योगी सरकार ने जारी किया आदेश दो दिन की साप्ताहिक बंदी खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *