
काशीपुर। स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय बालक बालिकाओं की न्याय पंचायत खड़कपुर देवीपुरा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्र प्रभा समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित और फीता काट कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्रप्रभा ने कहा कि खेलों के माध्यम से छात्र छात्राओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उनमें शारीरिक, मानसिक और बौ(िक विकास के साथ आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। मुख्य अतिथि ने अंडर 14 बालिका वर्ग 800 मी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू प्रतियोगिता संयोजक उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र देवलाल, ब्लाक युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सैनी प्रदेश एथलीट सलेक्शन कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र चैधरी वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार शर्मा कौशलेश गुप्ता जयदीप सिंह मनोज विश्नोई खेल प्रभारी चै नवनीत सिंह मौ असलम अनामिका वर्मा विष्णु कुंवर नवनीत देवल समेत अतिथि एवं व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
