Aaj Ki Kiran

एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे बैंकर्मी

Spread the love

एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे बैंकर्मी

 

एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे बैंकर्मी
एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे बैंकर्मी

काशीपुर। केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय की हठधर्मी एवं मनमानी के विरोध स्वरूप आज बैंक कर्मियों द्वारा की गई एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई।
उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर सभी बैंकों के सदस्य बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के बाहर इकट्ठा हुए। यहां एक सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता कामरेड उपाध्यक्ष ललित कुमार तिवारी और कामरेड सत्यपाल शर्मा ने की, जबकि संचालन यूनियन के सहायक महामंत्री कामरेड स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने किया। स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि  बैंक कार्य दिवस सप्ताह में पांच दिन हो, पीएलआई स्कीम को ठीक किया जाए, श्रम कानून बैंक कर्मियों के विरोध में न बनाए जायें, बैंकों का निजीकरण रोका जाये, आउटसोर्सिंग बंद हो आदि मांगें काफी लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी हैं, लेकिन इन मांगों की अनदेखी कर सरकार हर बार बैंक कर्मियों को धोखा दे रही है। केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय की हठधर्मी एवं मनमानी के विरोध स्वरूप आज बैंक कर्मियों द्वारा एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई है। इस हड़ताल से बैंक ग्राहकों को हुई असुविधा के प्रति खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हड़ताल से कई सौ करोड़ रुपये का नुक़सान हुआ है, जिसकी जिम्मेदार सरकार और वित्त मंत्रालय है। इस दौरान कामरेड उपमंत्री अर्पित सिंह, संगठन मंत्री रोबिन कुमार, गिरीश पोखरियाल, मंत्री मयंक राना, शमशाद नवाज, सुनील चौधरी, सचिन कुमार, मोनिका पाठक, देव सिंह, हरिओम, अंकित कुमार, केएस ढिल्लन, नरेश कुमार, अरविंद राठी, विकास रुहेला, योगेश पंत, ज्योति पांडे, नंदन गिरी व मुदित जोशी आदि विभिन्न बैंकों के सदस्य उपस्थित रहे।