नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में भी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ओलंपिक जीत के साथ ही नीरज के अब 1315 अंक हो गये हैं। वहीं ओलंपिक फाइनल में भी नहीं पहुंच पाये जर्मनी के जोहानस वेटर 1396 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि पोलैंड के मार्सिन क्रुकोवस्की तीसरे, चेक गणराज्य के जैकब वाडलेजच चैथे और जर्मनी के जूलियन वेबर पांचवें नंबर पर हैं। नीरज ने टोक्यो खेलों में 87.58 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण हासिल किया था।
नीरज का लक्ष्य अब अगले वर्ष अमेरिका में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। विश्व चैंपियनशिप अगले साल 15 से 24 जुलाई 2022 को होगी।
इस स्वर्ण विजेता खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुका हूं और अब मेरे पास ओलंपिक का स्वर्ण पदक भी है। इसलिए मेरा अगला लक्ष्य अगले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। साथ ही कहा कि विश्व चैंपियनशिप बड़ी प्रतियोगिता है और कभी कभी यह ओलंपिक से भी कठिन हो जाती है। मैं इस ओलंपिक स्वर्ण पदक के अलावा अन्य मुकाबलों में भी जीत दर्ज करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा अभ्यास कर रहे थे पर पंचकुला में सुविधाएं, उपकरण, आहार वहां अच्छे नहीं थे लेकिन एक बार जब मैं राष्ट्रीय शिविर (एनआईएस पटियाला) से जुड़ा तो सब कुछ बदल गया, इसके साथ ही बेहतर एथलीटों से प्रतिस्पर्धा से भी लाभ मिला।’’

888slot có lừa đảo không không sử dụng cookie theo dõi gây phiền – tôn trọng quyền riêng tư và mang đến trải nghiệm web sạch, an toàn cho người dùng. TONY05-03