Aaj Ki Kiran

चैक करते समय गैस सिलेण्डर में लगी आगःडिलीवरी बाॅय झुलसा

Spread the love

काशीपुर ।  मौहल्ला लाहोरियान में मंशा देवी मंदिर के निकट हरीश अरोरा का मकान है। इस मकान में हरिकिशन पुत्र वेद प्रकाश किराये पर रहते हैं। आग दिन में करीब ग्यारह बजे डिलीवरी बाॅय कासिम गैस सिलेण्डर देने हरिकिशन के घर आया तो हरिकिशन ने उससे सिलेण्डर चैक करने को कहा। कासिम सिलेण्डर चैक कर दिखाने लगा कि एकाएक सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग भड़क गई और पूरे घर में फैल गई। आग से घर का सारा घरेलू सामान राख हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ पहंुचे और आग बुझाने में जुट गये। इस बीच आग बुझाने के प्रयास में डिलीवरी बाॅय कासिम का हाथ बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहंुचे और आग पर काबू पाया।

5 thoughts on “चैक करते समय गैस सिलेण्डर में लगी आगःडिलीवरी बाॅय झुलसा

  1. have already been reading ur blog for a couple of days. really enjoy what you posted. btw i will be doing a report about this topic. do you happen to know any great websites or forums that I can find out more? thanks a lot.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *