उत्तराखण्ड
20 अक्टूबर 2021
सेना के सेवानिवृत्त बिग्रेडियर सहित पांच लोगों सड़क हादसे में मौत
पिथौरागढ़ । केदारनाथ से वाहन से घर लौट रहे सेना के सेवानिवृत्त बिग्रेडियर सहित पांच लोगों की पिथौरागढ़-थल मार्ग में मुवानी के पास दुर्घटना में मौत हो गई। वाहन में सवार दो घायल हो गए। सुबह पांच बजे के आसपास हुई दुर्घटना का संचार सेवा ठप होने से देर से पता चला। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के निकटवर्ती बूंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने गांव के परिजन और नेपाल निवासी पुरोहितों के साथ अपने कुलदेवता की मूर्ति और बर्तनों को नहलाने के लिए केदारनाथ गए थे। केदारनाथ में विधि विधान के साथ कार्य सम्पन्न कर वापस लौट रहे थे। वाहन संख्या सीएच 01 एजेड 9744 से सुबह पांच बजे के आसपास जब थल से पिथौरागढ़ की तरफ आ रहे थे। थल से लगभग 12 किमी दूर मुवानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।

rent a yacht in Montenegro yacht charter Montenegro