https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

उत्तराखंड सरकार दिल्ली की आप सरकार की तर्ज पर तत्काल 20 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा देः दीपक बाली

Spread the love

काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने उत्तराखंड सरकार से माँग की है कि कई दिनों की लगातार मूसलाधार बारिश से प्रदेश के किसानों को फसलें बर्बाद होने से जो भारी क्षति हुई है उसके लिए उत्तराखंड सरकार दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर तत्काल 20 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा दे। प्रेस को जारी बयान में आप नेता दीपक बाली ने कहा है कि एक तो किसान पहले से ही केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कृषि कानूनोको लेकर पिछले 1 साल से आंदोलन करते हुए सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे है जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही चौपट हो गई है ,ऊपर से पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है जिस कारण समाज का पेट भरने वाला अन्नदाता खुद आज भुखमरी जैसे हालातों में आ गया है इसलिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार को चाहिए कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर उत्तराखंड के किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रू का मुआवजा दे और खाद व बीजों पर सब्सिडी देने के साथ-साथ किसानों के बिजली बिल माफ करे अन्यथा प्रदेश का किसान बर्बाद हो जाएगा जिसका दुष्प्रभाव किसानों के साथ-साथ पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उत्तराखंड की सरकार को समझना होगा कि जिस देश और प्रदेश का किसान दुखी रहता है वह देश और प्रदेश कभी सुखी नहीं रह सकता ।श्री बाली ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल द्वारा दिल्ली क्षेत्र के किसानों की मूसलाधार बारिश से बर्बाद हुई फसलो के कारण हुई भारी क्षति की भरपाई के लिए
20 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की ,की गई घोषणा है ।उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल द्वारा की गई मुआवजा घोषणा राशि पूरे भारत में सबसे अधिक है। यदि उत्तराखंड की भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और उनकी मदद करने की इच्छा शक्ति रखती है तो उसे भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर तत्काल राहत भरे कदम उठाने चाहिए अन्यथा आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में किसानों के हित में जरुरत पडी तो आंदोलन छेड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

11 thoughts on “उत्तराखंड सरकार दिल्ली की आप सरकार की तर्ज पर तत्काल 20 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा देः दीपक बाली”

  1. The structure and tone of this post work together very well, since the ideas are explained in a way that feels easy to understand while still encouraging readers to think more carefully about the topic being discussed here.

    PUTINHUILO-LA-LALA

  2. The overall structure and pacing of this post make it very enjoyable to read, because the discussion stays organized, well-rounded, and engaging while still feeling accessible for different readers online.

    casino non aams

  3. There is a very meaningful and nicely structured structure to this post that makes the discussion clear while also encouraging readers to think more deeply about the ideas being shared here.

    casino non aams

  4. I am very happy to have stumbled upon this excellent article. The balanced approach and clear progression of ideas make it an absolute pleasure to read through from beginning to the end today.

    pokies online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *