https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

सीएम धामी ने लाॅच की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वेबसाइट

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से राज्य में ढ़ाई लाख करोड़ से अधिक का निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक 16 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है और निवेश तय लक्ष्य से पार पहुंचने की पूरी उम्मीद है। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाइट को लाॅच किया। उन्होंने कहा कि आज से विधिवत रूप से इन्वेस्टर्स समिति के कार्यों का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट का लाभ पूरे राज्य को मिलेगा। इसके लिए सभी विभागों की ओर से कार्य योजना तैयार कर ली गई है। राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार ने 27 कानूनों में बदलाव कर उद्योगों की स्थापना को आसान किया है। उद्योगों की स्थापना के लिए अभी तक छह हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया जा चुका है और इसमें और इजाफा किया जा रहा है। धामी ने कहा कि राज्य में हर सेक्टर में निवेश की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में राज्य के हर नागरिक की भूमिका है। उन्होंने कहा कि पिछले इन्वेस्टर्स समिट का लाभ लेकर इस बार अधिक से अधिक निवेश जुटाने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से जो उद्योग लगे हैं उनके विस्तार से ही 20 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के साथ उनकी बात हुई है और सभी अपना विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समिट में आने वाले निवेश से राज्य में रोजगार बढ़ेगा और लोगों की आय में इजाफा होगा। अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिए हम ठोस तरीके से काम कर रहे हैं। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन दिसंबर महीने में देहरादून के एफआरआई परिसर में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से बातचीत शुरू कर दी गई है। 17 अगस्त को देहरादून और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद आयोजित किया जा चुका है। उद्योग जगत की राय को प्रमुखता देते हुए एमएसएमई नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लाॅजिस्टिक नीति, सोलर नीति आदि में सुधार किया गया है।

23 thoughts on “सीएम धामी ने लाॅच की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की वेबसाइट”

  1. Hello there I am so delighted I found your weblog, I really found you by mistake, while I was searching on Google for something else, Anyhow I am here now and would just like to say cheers for a remarkable post and a all round exciting blog (I also love the theme/design), I don’t have time to browse it all at the moment but I have book-marked it and also included your RSS feeds, so when I have time I will be back to read a lot more, Please do keep up the superb work.

  2. Hello there I am so delighted I found your weblog, I really found you by mistake, while I was searching on Google for something else, Anyhow I am here now and would just like to say cheers for a remarkable post and a all round exciting blog (I also love the theme/design), I don’t have time to browse it all at the moment but I have book-marked it and also included your RSS feeds, so when I have time I will be back to read a lot more, Please do keep up the superb work.

  3. I’ve been surfing online more than 3 hours today, yet I never found any interesting article like yours. It’s pretty worth enough for me. In my view, if all web owners and bloggers made good content as you did, the net will be much more useful than ever before.

  4. Informative post, thanks for sharing. Dealing with an unexpected account suspension can freeze revenue overnight, so practical compliance advice like this is always valuable.
    Thanks for the insights here. Keeping merchant accounts compliant and knowing how to structure a proper appeal makes a huge difference when platform reviews happen.
    Solid guide! Agencies definitely need clear documentation and root-cause steps ready before submitting any platform reinstatement appeal.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *