काशीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में शिवनगर कॉलोनी में आयोजित साप्ताहिक सदभावना-सत्संग कार्यक्रम में साध्वी बाई जी ने कहाकि धर्म मानव जीवन को मर्यादाओं के द्वारा पूर्ण सुरक्षा में रखकर सुखद और सरल बनाता है। महात्मा धर्मदासानंद जी ने कहा कि बिना पात्र के पदार्थ तथा बिना तन के आत्मा सुरक्षित नहीं रह सकते हैं। ऐसे संसार में प्राणी ईश्वर के भजन के बिना सुखी नहीं रह सकते हैं। साध्वी मधुलता बाई जीने कहाकि भौतिक सुखों का उपभोग करते हुऐ भी धर्म की मर्यादाओं का पालन करने वाले प्राणी ही अपने भौतिक एवं अध्यात्मिक जीवन में सन्तुलन बनाये रखते हैं। कार्यक्रम में पीके शर्मा, बृजेश गुप्ता, उत्तम पात्र, करन सिंह, मंगतराम, मदन सिंह, डॉ. राजकुमार, होरीलाल, ज्ञानचन्द्र ममगई, डॉ.मलखान सिंह, मुन्नी देवी, शोभा शर्मा, मायादेवी, लक्ष्मी देवी, जयवती देवी, रेनूदेवी, रामहरि देवी,कृकृष्णा देवी, रचना देवी, बिनीता पात्र आदि शामिल थे।