Aaj Ki Kiran

श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना के अंतर्गत कराया कन्या विवाह

Spread the love

श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना के अंतर्गत कराया कन्या विवाह

श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना के अंतर्गत कराया कन्या विवाह
श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना के अंतर्गत कराया कन्या विवाह

काशीपुर। समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री कायस्थ सभा, काशीपुर द्वारा संचालित श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना के अंतर्गत प्रथम लाभार्थी कन्या का विवाह सम्पन्न कराया गया।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रथम आवेदन के पश्चात संस्था संरक्षक अशोक कुमार सक्सेना के नेतृत्व में संस्था की जांच समिति द्वारा संबंधित जरूरतमंद परिवार के निवास पर जाकर विस्तृत सत्यापन किया गया था। जांच उपरांत कार्यकारिणी आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई तथा विवाह हेतु सभा भवन उपलब्ध कराया गया। विवाह समारोह के अवसर पर संस्था की ओर से कन्या को 5100 की धनराशि के चेक के अतिरिक्त संस्था के सहयोगियों के योगदान से कन्या को गृहस्थी हेतु आवश्यक उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं। इस पुनीत कार्य में ए.के. माथुर, संजय सक्सेना, गीता सक्सेना, वीरेंद्र प्रकाश सक्सेना, अश्वनी भटनागर, बबीता सक्सेना, राहुल शर्मा, पवन बंसल, अमित कुमार गुप्ता आदि ने सहयोग किया। संस्था अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने सभी सहयोगियों आभार व्यक्त किया। संस्था के सचिव राजेश कुमार सक्सेना  ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जरूरतमंद परिवार हो, तो वे उसे श्री कायस्थ सभा काशीपुर तक पहुंचाएं। इस दौरान संस्था संरक्षक मुकेश सक्सेना एडवोकेट, संजय सक्सेना, सुनीता सक्सेना, कविता सक्सेना, अपूर्व चित्रांश एडवोकेट,  देवम सक्सेना आदि उपस्थित रहे।