8.09 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

काशीपुर। कुण्डा कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को स्मैक समेत न्यायालय में पेश कर दिया है।
कोतवाली के दरोगा गणेश दत्त भट्ट उत्तर प्रदेश के बॉर्डर ठाकुरद्वारा क्षेत्र के नजदीक ढाडी नदी के पुल के पास चेकिंग कर रहे थे कि ठाकुरद्वारा दिशा से आ रहे एक बाइक पर दो युवकों को रोका, पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तलाशी के दौरान ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन फ़तेह उल्लाह गंज निवासी समीर खान पुत्र कदीर खान के पास से 4.09 ग्राम एवं वहीं के निवासी अजीम पुत्र नफीस से 4.00 ग्राम हीरोइन स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए दोनों युवको ने बताया कि वह नशा करते हैं तथा इसी दौरान नशे के लिए अन्य लोगों को बेचने के लिए वह उक्त स्मैक ठाकुरद्वारा से काशीपुर ला रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
