Aaj Ki Kiran

महाराजा अग्रसैन पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं: आशीष गुप्ता

Spread the love

महाराजा अग्रसैन पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं: आशीष गुप्ता

 

महाराजा अग्रसैन पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं: आशीष गुप्ता
महाराजा अग्रसैन पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं: आशीष गुप्ता

काशीपुर। वैश्य समाज ने जसपुर विधायक पर मूर्ति विवाद को लेकर वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
अनन्या होटल में वैश्य समाज द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में संरक्षक आशीष गुप्ता ने आरोप लगाया कि जसपुर विधायक की एक महापुरुष के लिए अशोभनीय टिप्पणी समाज को बांटने के लिए कहीं न कहीं राजनीति चमकाने के लिए सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज सदैव से जितना मान, सम्मान महाराजा अग्रसेन के प्रति अपने हृदय में रखता है, उतना ही मान सम्मान महारानी लक्ष्मीबाई और अन्य महापुरुषों के लिए रखता है। उद्यमी देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारा सनातन समाज प्रारंभ से ही विश्व बंधुत्व की बात करता है। उद्योगपति योगेश कुमार जिंदल ने कहा कि पहले जन प्रतिनिधि महाराजा अग्रसेन और महारानी लक्ष्मीबाई को पढ़ें और उनके इतिहास को समझें, फिर अपने वक्तव्य दें। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासंघ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष शक्ति प्रकाश अग्रवाल जैन, समाज अध्यक्ष योगेश जैन ने रोष व्यक्त किया। वार्ता के दौरान संरक्षक एसपी गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, देवेंद्र जिंदल, शक्ति अग्रवाल, सनत पैगिया,  नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, मनोहर गुप्ता, शरद गुप्ता, कपिल अग्रवाल, केसी बंसल आदि मौजूद रहे।