Aaj Ki Kiran

आईएमटी में ‘हेल्थ गाइड फॉर गर्ल्स’ विषय पर टॉक शो का आयोजन

Spread the love

आईएमटी में ‘हेल्थ गाइड फॉर गर्ल्स’ विषय पर टॉक शो का आयोजन

आईएमटी में ‘हेल्थ गाइड फॉर गर्ल्स’ विषय पर टॉक शो का आयोजन
आईएमटी में ‘हेल्थ गाइड फॉर गर्ल्स’ विषय पर टॉक शो का आयोजन

काशीपुर। सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में डॉ. नवप्रीत कौर सहोता द्वारा संस्थान की छात्राओं की सेहत से संबंधित एक टॉक शो में उनके स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि डॉ. सहोता ने संस्थान की यूजी, पीजी एवं विधि की छात्राओं को उनके स्वास्थ्य संबंधित बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। आज के भागम-भाग भरे दौर में महिलाएं एवं युवतियां अपने को किस प्रकार स्वस्थ रख सकती हैं इसके बारे में उन्होंने बहुत सारे उपाय एवं उपचार भी बताएं। डॉ. निमिषा ने बताया कि यह टॉक शो इनर व्हील क्लब काशीपुर के द्वारा विशेष रूप से आयोजित किया गया था। इससे पूर्व टॉक शो का शुभारंभ इनव्हील क्लब काशीपुर की अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल एवं डॉ. नवप्रीत कौर सहोता ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्व. गुड़ियाजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन श्रीमती शिप्रा शर्मा द्वारा किया गया।