Aaj Ki Kiran

बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती

Spread the love

बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती

बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती
बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा आज बार एसोसिएशन के सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत हर्षाेल्लास से मनाई गई। इस मौके पर बोलते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया जिससे पूरे विश्व ने सीख ली। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि महामानव डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में ऐसे मोती पिरोए हैं जो हमें एक सूत्र में बांधे हुए हैं। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विधु शेखर शर्मा, अंकित चौधरी, बीसी नौटियाल, गौरव मेहरोत्रा, राकेश प्रजापति, प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अब्दुल सलीम, आनंद रस्तोगी, कश्मीर सिंह, उमेश जोशी, भास्कर त्यागी, अंकित त्यागी, विवेक मिश्रा व रोहित नायक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।