Aaj Ki Kiran

रेलवे ट्रैक किनारे दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Spread the love

रेलवे ट्रैक किनारे दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी

रेलवे ट्रैक किनारे दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी
रेलवे ट्रैक किनारे दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी

काशीपुर। टांडा उज्जैन पुलिस चैकी क्षेत्र में कोयले की रेक के पास एक वृ(ा और एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार काशीपुर रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा गत सायं स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई कि शुगर मिल डबल फाटक के पास कोल रेक के समीप दो अज्ञात शव पड़े हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। सीओ काशीपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत महिला भिक्षावृत्ति करती थी, जबकि अधेड़ व्यक्ति कूड़ा बीनने का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।