Aaj Ki Kiran

 मेयर काउंसिल की बैठक में काशीपुर महापौर दीपक बाली ने किया प्रतिभाग

Spread the love

मेयर काउंसिल की बैठक में काशीपुर महापौर दीपक बाली ने किया प्रतिभाग

 मेयर काउंसिल की बैठक में काशीपुर महापौर दीपक बाली ने किया प्रतिभाग
मेयर काउंसिल की बैठक में काशीपुर महापौर दीपक बाली ने किया प्रतिभाग

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को )षिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उक्त कार्यक्रम में काशीपुर महापौर दीपक बाली ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न शहरों के मेयर का स्वागत करते हुए कहा कि सभी मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के भी प्रतिनिधि हैं। आपके निर्णय का प्रभाव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा हमारे देश की आत्मा गाँवों में बसती है, तो हमारे नागरिकों के सपने, उनकी आकांक्षाएँ और उनके भविष्य की संभावनाएँ शहरों में आकार लेती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को उत्तराखंड में बिताया है। वे उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस वर्ष चार धाम यात्रा में अब तक कुल 45 दिनों में 30 लाख से अधिक श्र(ालुओं ने यात्रा की है,जो एक नया रिकाॅर्ड है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा व विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर देहरादून के मेयर एवं मेयर काउंसिल कार्यक्रम के आयोजक शंभू पासवान, मेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती रेनू बाला गुप्ता, आशुतोष मनोज गुप्ता संगठन के कोषाध्यक्ष एवं काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, मुरादाबाद के मेयर अनिल अग्रवाल, सूरत के मेयर डाॅ. जगदीश पटेल मुंबई की मेयर रितु तावड़े सहित देशभर के विभिन्न महानगरों सेआए मेयर उपस्थित रहे। जिन्होंने दो दिवसीय मंथन कार्यक्रम में संगठन को आगे बढ़ाने तथा मेयरों के सामने आ रही समस्याओं पर मंथन किया। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने कहा कि संगठन की जो बैठकें होती है उनमें जो सुझाव और निर्णय लिए जाते हैं तथा जो समस्याएं आती है उनके समाधान के प्रति  क्या अमल हुआ इस बारे में गंभीरता से विचार होना चाहिए तभी इन बैठकों की सार्थकता है। महापौर श्री बाली ने काशीपुर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों के बारे में भी सभी मेयरो के समक्ष अपने विचार रखें।