
काशीपुर। मिनी गोल्फ फेडरेशन आॅफ इंडिया के तत्वाधान में 25 से 30 जून 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली 11वीं सीनियर महिला एवं पुरूष चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड की सीनियर महिला/पुरुष वर्ग हेतु 31 मई को प्रातः 10ः00 बजे से एससी गुड़िया आईएमटी काॅलेज, काशीपुर में उत्तराखण्ड टीम का चयन ट्रायल संपन्न हुआ।
चयन में महिला टीम के लिए एससी गुड़िया आईएमटी एवं लाॅ काॅलेज से कशिश, वंशिका तोमर, शिवानी रौठान, पलक रानी, खुशबू, भूमिका आर्य एवं मनजोत कौर एवं पुरुष टीम हेतु निष्कर्ष चैधरी, अथर्व चैधरी एवं सुनिष्ठ बाटला का चयन हुआ है। चयन समारोह के मुख्य अतिथि एससी गुड़िया आईएमटी के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं उत्तराखंड मिनी गोल्फ एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार बक्शी रहे। जिला ओलंपिक संघ उधम सिंह नगर के अध्यक्ष डाॅ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें से उपरोक्त का चयन किया गया है। इस अवसर पर एससी गुड़िया ला काॅलेज के रजिस्ट्रार डाॅ. सुधीर दूबे, काशीपुर मिनी गोल्फ संघ के सचिव दीपक गुप्ता तथा एससी गुड़िया आईएमटी काॅलेज काशीपुर के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के चयन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, यूजी विभाग की प्राचार्य डाॅक्टर निमिषा अग्रवाल सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशक गण, शिक्षक एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी है।
