Aaj Ki Kiran

महान समाज सुधारक थे संत कबीर दास: दीपक बाली

Spread the love

महान समाज सुधारक थे संत कबीर दास: दीपक बाली

महान समाज सुधारक थे संत कबीर दास: दीपक बाली
महान समाज सुधारक थे संत कबीर दास: दीपक बाली

काशीपुर। कबीर दास जी ऐसे महान समाज सुधारक थे जिनका नाम अमर हो गया है। क्योंकि उन्होंने अपने मार्गदर्शन से समाज को जो सच्ची राह दिखाई और समाज की कुरीतियों को दूर किया उसके लिए वे युगों-युगों तक याद किए जाते रहेंगे। उनके लिखे गए दोहे आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। यह बात श्री बाली ने सद्गुरू कबीर जयंती के अवसर पर डाॅ. भीम राव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी, समीक्षा एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे।
महापौर श्री बाली ने कहा कि संत कबीर दास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और मानवीयता के संदेश को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा, सुकलेश आजाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, कार्यक्रम संचालक जितेंद्र देवान्तक, पूर्व प्रधानाचार्य इंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, शंकर सिंह, महिलाल गौतम समेत अनेक गणमान्य लोग एवं बच्चे मौजूद रहे।