भारत को जानो प्रतियोगिता में समर स्टडी हाॅल हुआ गौरवान्वित!

काशीपुर। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो प्रतियोगिता’ के सीनियर वर्ग में समर स्टडी हाॅल, कुंडेश्वरी की प्रतिभाशाली छात्राओं अर्शिता शर्मा एवं रितिका नेगी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, ज्ञान और लगन का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। दोनों छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 14 विद्यालयों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही दोनों छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर 2026 को खटीमा में किया जाएगा। छात्राओं की इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह, डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह प्रधानाचार्य अनुज भाटिया व विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
