Aaj Ki Kiran

सूर्या फाउंडेशन ने 80 परिवारों को निःशुल्क सब्जी बीज बांटे

Spread the love

सूर्या फाउंडेशन ने 80 परिवारों को निःशुल्क सब्जी बीज बांटे

सूर्या फाउंडेशन ने 80 परिवारों को निःशुल्क सब्जी बीज बांटे
सूर्या फाउंडेशन ने 80 परिवारों को निःशुल्क सब्जी बीज बांटे

काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के अंतर्गत ग्राम करनपुर में 80 परिवारों को पोषण वाटिका बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सब्जियों के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को अपने घर के आसपास पोषण वाटिका बनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि लोग स्वयं उगाई गई ताजी, शु(, प्राकृतिक एवं जैविक सब्जियों का सेवन कर सकें।
वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक घर में पोषण वाटिका बनाने से परिवार आत्मनिर्भर बनेंगे और बच्चों व महिलाओं को पौष्टिक आहार सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान हरिओम सुधा, रवि साहनी, क्षेत्र प्रमुख हिमांशु सोराना, भरत साह, सुनील कुमार एवं अमनदीप कौर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सूर्या फाउंडेशन के भरत साह ने बताया कि संस्था वर्ष 2021 से लगातार विभिन्न गांवों में निःशुल्क सब्जी बीज वितरण का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देना, लोगों को सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना तथा प्रत्येक घर में पोषण वाटिका बनाकर स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है।